{"_id":"6800019c1d074b35fd0fd887","slug":"bike-collides-with-tractor-trolley-father-dies-son-is-serious-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-132393-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर रतेह गांव के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राॅली में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे को वाराणसी रेफर कर दिया।
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी निवासी शंकर कोल (55) अपने बेटे आशीष कोल (35) के साथ बाइक से रतेह चौराहे की ओर जा रहे थे। रतेह गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। इससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पीएचसी हलिया पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
पुलिस घायलों को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंची, जहां डॉक्टर ने शंकर कोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आशीष को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार पिता की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घायल बेटे को वाराणसी रेफर किया गया है।