फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike collides with parked truck, teacher dies

खड़े ट्रक में टकराई बाइक, अध्यापक की मौत

Wed, 05 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with parked truck, teacher dies
अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर स्थित फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास मंगलवार को दोपहर में खड़ी ट्रक में बाइक सवार वृद्ध शिक्षक पीछे से टकरा गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस घायल को लेकर ट्रामा सेंटर जा रही थी। इस बीच रास्ते में हादसे में घायल वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली के तकिया गांव निवासी मौलाना आलम खां (70) पुत्र स्व. अनीश खां मदरसा में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। मंगलवार को अपने घर से बाइक से अकेले वाराणसी जा रहे थे। वह फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि पहले से खड़ी ट्रक में जाकर टकरा गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में टोल प्लाजा के एंबुलेंस से वाराणसी भेजवाया। एंबुलेंस उनको उपचार के लिए वाराणसी लेकर जा रही थी, इस बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed