फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike collides with divider, one youth dies

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराई बाइक एक युवक की मौत

Wed, 22 Jan 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, one youth dies

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास सोमवार की रात डिवाइडर से बाइक टकराने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों महाकुंभ से अपने घर लौट रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लालगंज ले गई, जहां से डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला मऊगंज के हनुमना थाना क्षेत्र के तेलिहा निर्मोही सिंह गांव निवासी मोहित त्रिपाठी (20) के मौसा परमानंद प्रयागराज में कल्पवास कर रहे हैं। चार दिन पहले मोहित अपने मौसा के पंडाल में पहुंचा था। सोमवार को उसके साथी राजू पटेल (22) निवासी गौरी शाहपुर और आदर्श पटवा (20) भी महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे। वहां से शाम को तीनों लोग एक बाइक से घर लौट रहे थे। रात में करीब आठ बजे भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में इलाज के दौरान मोहित त्रिपाठी की मौत हो गई। वहीं, राजू पटेल और आदर्श पटवा को उनके परिजन रीवा लेकर चले गए। दो भाइयों में बड़ा मोहित बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बाइक सवार तीन युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से मोहित त्रिपाठी की अस्पताल में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed