फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike collided with steep dumper, one killed in mirzapur

खड़ी डंपर से टकराई बाइक, एक की मौत

Tue, 25 May 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with steep dumper, one killed  in mirzapur
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर सोमवार की शाम घाटमपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी डंपर में तेज गति से जा रहे बाइक सवार जा भिड़े। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। दो घायलों का प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जिसमें एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे एक ही बाइक पर सवार बिना हेलमेट के तीन युवक घाटमपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी डंपर में तेज गति से जाकर भिड़ गए। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप घायल हो गए। जिसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों तथा स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के बाद तीनों युवक की पहचान पता लगाने का प्रयास किया परंतु पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक युवक के सर में गहरी चोट आई है। जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो अन्य बाइक सवारों में एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को मोर्चरी भेजवा दिया गया है। पुलिस मृतक तथा घायलों की पहचान कराने में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एक घायल निरंजन पुत्र अमरजीत 19 वर्ष निवासी मुगलसराय चंदौली व दूसरे घायल अभिजीत पुत्र रामाश्रय का नाम पता चल सका। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed