फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bihar passenger dies after falling from train

Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर बिहार के यात्री की मौत

Thu, 20 Jul 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bihar passenger dies after falling from train
जिगना। मांडा रोड व जिगना रेलवे स्टेशन के मध्य जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास बुधवार को सुबह करीब छह बजे डाउन लाइन पर एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से सफर के दौरान गिरकर यात्री की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास डाउन लाइन पर बुधवार को सुबह करीब छह बजे शव पड़ा देख अप लाइन के चालक ने मांडा रोड रेेलवे पुलिस को सूचना दी। तब तक मौके पर पहुंचे कीमैन राकेश कुमार ने भी जिगना स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जिगना स्टेशन मास्टर ने जिगना थाने की पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे आरपीएफ के आरक्षी रजनीश तिवारी ने तलाशी ली तो जेब में मोबाइल फोन मिना। मोबाइल फोन में मिले नंबर पर बात की गई तो उसकी पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मोहनगंज के लोदिया गांव निवासी रविंद्र कुमार राय (35) पुत्र शम्भू राय के रूप में हुई। रविंद्र के जेब से 580 रुपये व कृष्णराजपुरम से दानापुर तक का टिकट व की पैड मोबाइल मिला है। फोन पर परिजनों ने बताया कि रविंद्र 17 जुलाई को चेन्नई से घर के लिए चले थे। पत्नी निकल परवीन और पुत्र चंचल व राजकुमार घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। फोन पर मौत की खबर सुनते ही बिलखने लगे। सूचना पर परिजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। रविंद्र दो भाई व एक बहन में बड़े थे। चेन्नई में नौकरी करते थे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed