फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BHU administration changed the order again, Prof. Sanjay became the dean after 24 days

Mirzapur News: बीएचयू प्रशासन ने फिर बदला आदेश, 24 दिन बाद डीन बने प्रो. संजय

Sat, 28 Jun 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
BHU administration changed the order again, Prof. Sanjay became the dean after 24 days
वाराणसी। बीएचयू में विभागाध्यक्ष और डीन पद को लेकर चल रहे विवादों के बीच एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना आदेश बदलना पड़ा। मनोचिकित्सा विभाग के प्रो. संजय गुप्ता मेडिसिन फेकेल्टी के डीन बनाए गए हैं। आदेश जारी होने के तुरंत बाद उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। वे 25 दिन से कुलसचिव कार्यालय के बाहर आंदोलन कर रहे थे।
विज्ञापन

मेडिसिन फेकेल्टी में अब तक प्रो. शंपा अनुपूर्वा को डीन बनाया गया था। इसके बाद से ही आईएमएस में वरिष्ठ प्रोफेसर संजय गुप्ता ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए यूजीसी को पत्र लिखकर नियमों का पालन करवाने की मांग की थी। उनका कहना था कि यूजीसी के जिस आदेश से प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. एमपी अहिरवार और सर्जरी विभाग में प्रो. एसके भारतीय को विभागाध्यक्ष बनाने का आदेश जारी किया गया, उसी आधार पर डीन पद पर फैसला करना चाहिए। अपनी इस मांग को लेकर वह 3 जून से आईएमएस निदेशक कार्यालय पर शांति आंदोलन कर रहे थे। यहां उन्होंने यूजीसी के नियम के अनुसार को खुद को मेडिसिन फेकेल्टी का डीन बताते हुए इसका बोर्ड भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed