{"_id":"67e99aeac9b76cf74a0d88ad","slug":"bhoomi-pujan-of-lehdiya-project-worth-three-crores-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-131648-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन करोड़ की लेहड़िया परियोजना का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन करोड़ की लेहड़िया परियोजना का भूमि पूजन
विज्ञापन
लालगंज। सूखे की मार झेल रहे धसड़ा और विरतीया के किसानों के लिए राहत की खबर है। रविवार को इन गांवों में सिंचाई के लिए तीन करोड़ की लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का भूमि पूजन किया गया। इसके जरिये लेहड़िया नदी का पानी पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा।
लेहड़िया नदी में स्थापित लिफ्ट इरिगेशन परियोजना के तहत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहाड़ी क्षेत्र में चढ़ाया जाएगा। इससे धसड़ा, विरतीया और बामी तीन गांवों की लगभग 250 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। परियोजना की अनुमानित लागत तीन करोड़ रुपये से अधिक है।इस परियोजना की शुरुआत से पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सिरसी बांध के अधिशासी अभियंता रामशंकर राजपूत, और लघु डाल नहर के अधिशासी अभियंता राजाराम चौधरी ने क्षेत्र का सर्वेक्षण किया था।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने भी कई बार जिलाधिकारी के सामने इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने दिसंबर में सर्वे किया था। भूमि पूजन समारोह में धसड़ा गांव के किसान सुशील राज पासी, ग्राम प्रधान शांति देवी, इंद्रेश तिवारी, राजमणि भारतीय, रविंद्र सिंह और परशुराम मिश्रा आदि थे।