फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Benefit from Chief Minister's Youth Self Employment Scheme: DM

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से करें लाभान्वित : डीएम

Sun, 01 May 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Benefit from Chief Minister's Youth Self Employment Scheme: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने की दिशा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि इसका वृहद प्रचार प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। योजनान्तर्गत उपायुक्त उद्योग बीके सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022-23 के अंतर्गत जनपद को 60 बेरोजगारों को 116.40 लाख रुपये ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य आवंटित है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत शासन द्वारा जनपद को 52 बेरोजगारों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके तहत 130 लाख रुपये आवंटित हैं। इस योजना के तहत दो आवेदन पत्र ऑनलाइन विभिन्न बैंक शाखाओं को प्रेषित किए गए हैं। निवेश मित्र योजना (एकल मेज व्यवस्था) के अंतर्गत विभिन्न विभागों के लिए एक से 22 अप्रैल तक कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 111 आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसी प्रकार औद्योगिक स्थान चुनार में ही एक उद्यमी को 15 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन देने में देर होने का मामला उठाया गया। इस पर अधिशाषी अभियंता विद्युत ने बताया कि पोल गाड़ने में जमीन विवाद के कारण देर हो रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा उद्यमी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed