फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Beating for money, daughter's condition is critical

पैसा मांगने पर की पिटाई, पुत्री की हालत गंभीर

Sun, 26 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Beating for money, daughter's condition is critical
पड़री। थाना क्षेत्र के हुरुआ गांव में शनिवार की देर रात बका;द्म पैसा मांगने पर पट्टिदार ने पिटाई कर दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है, पर अभी तक पुलिस ने विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शेषमणी ने अपने पटिदार को 20 हजार रुपये उधार दिया था। पुत्री पूनम की शादी तय होनी थी। इसके लिए उसने अपना बकाया पैसा मांगा। इस पर विपक्षी ने उसकी पिटाई कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को पीटा। इसमें 48 वर्षीय शेषमनी, उसकी पत्नी 45 वर्षीय गीता, पुत्र 18 वर्षीय कलंदर और पुत्री 22 वर्षीय पुनम गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मी पूनम को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, इसके बाद भी पुलिस ने रविवार की शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed