फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BDC member hacked Chhattisgarh ATM and withdraws 1.14 crore arrested from jaunpur district of UP

यूपी: बीडीसी सदस्य ने छत्तीसगढ़ के एटीएम को हैक कर निकाले 1.14 करोड़, जौनपुर से गिरफ्तार

Wed, 22 Sep 2021 10:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Sep 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
BDC member hacked Chhattisgarh ATM and withdraws 1.14 crore arrested from jaunpur district of UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा थाने की पुलिस ने जौनपुर (यूपी) जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के विश्वपालपुर गांव से बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पर एटीएम का सर्वर हैक कर 1.14 करोड़ रुपये निकालने का आरोप है। पुलिस उसे छत्तीसगढ़ ले गई।

विज्ञापन


विश्वपालपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार बिंद क्षेत्र पंचायत सदस्य है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा थाने में एटीएम का सर्वर हैक कर एक करोड़ 14 लाख रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज है। उसकी तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार बिंद के घर पर मौजूद होने की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस के एसआई नवरत्न सिंह टीम के साथ मंगलवार की रात मछलीशहर थाने पहुंचे। वहां की पुलिस की सहायता से बुधवार की सुबह में आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कवर्धा थाने के एसआई नवरत्न सिंह के अनुसार, सुरेंद्र कुमार बिंद ने गिरोह के साथ सर्वर हैक कर एटीएम से रुपये निकाल लेता था। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि एटीएम से फ्रॉड के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस विश्वपालपुर गांव के सुरेंद्र को गिरफ्तार कर ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed