{"_id":"6722a1a5856645d99a0d1524","slug":"ballia-youth-jumped-in-front-of-goods-train-admitted-in-hospital-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-124452-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मालगाड़ी के आगे कूदा बलिया का युवक, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मालगाड़ी के आगे कूदा बलिया का युवक, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर बुधवार की सुबह एक युवक मालगाड़ी के सामने कूद गया। ट्रेन के आगे कूदते देख चालक ने ब्रेक लगाया। तब तक तीन से चार बोगियां आगे बढ़ गईं। पटरियों के बीच रहने के कारण उस दौरान तो युवक को कुछ नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन रुकने के दौरान युवक ने अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। इससे ट्रेन रुकने के दौरान उसके गर्दन व सिर में चोट लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बलिया के धीनपुरा निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार बंगलूरू में काम करता है। वह घर लौट रहा था। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो के पास बुधवार की सुबह एक मालगाड़ी के आगे कूद गया। मालगाड़ी के चालक ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। तब तक तीन-चार बोगियां आगे बढ़ गईं। पटरियों के बीच पड़े होने के कारण उस दौरान तो युवक को कुछ नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन रुकने के दौरान युवक ने अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। इससे ट्रेन रुकने के दौरान उसके गर्दन व सिर में चोट लगी। मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पहुंची। उप निरीक्षक रमेश चंद्र के साथ प्लेटफाॅर्म ड्यूटी पर लगे मुख्य आरक्षी राजीव यादव व मुख्य आरक्षी रणजीत कुमार मौर्य दौड़ते हुए पहुंचे। मौके पर मौजूद यात्रियों की मदद से उसे रेल पटरियों से उठवाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास मिले मोबाइल फोन में दर्ज नंबर के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन घर से रवाना हो गए हैं। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन नंबर के माध्यम से परिजनों से बात करने पर पता चला कि युवक बंगलूरू में नौकरी करता था। वहां से घर लौट रहा था। ट्रेन के आगे कूदने जैसा उसने कदम क्यों उठाया, यह जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।