फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Badra rained, the roads became Pokhara

झूमकर बरसे बदरा, सड़कें हुई पोखरा

Thu, 17 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Badra rained, the roads became Pokhara
मिर्जापुर। मानसून ने बृहस्पतिवार को अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही। लगातार बारिश से शहर से गांव तक केवल पानी ही पानी नजर आ रहा था। जहां शहर में कॉलोनियों में जलभराव का नजारा आम रहा तो वहीं सड़कों पर जगह-जगह लगा पानी जाम का कारण बन गया। ग्रामीण इलाकों में खेत खलिहान समेत आवागमन के प्रमुख रास्तों पर पानी भरा रहा। इसे लेकर ग्रामीण परेशान रहे। गड्ढों में तब्दील सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को गड़्ढे और सड़क में अंतर नहीं समझ आ रहा था। खेती किसानी भी बारिश से प्रभावित है। धान के बेहन को फायदा तो वहीं सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। लगातार बारिश और बादलों के मौसम के चलते पर्यटन स्थलों का आकर्षण बढ़ गया। झरनों में भी जैसे जान आ गई। जिगना : जोरदार बारिश से जहां एक तरफ गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, किसान धान की नर्सरी लगाने में जुटे रहे। मूंग और उर्द की खेतों में पानी लगने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में छत से पानी टपकने से स्वास्थ्यकर्मियों और टीका लगवाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हलिया क्षेत्र में लगातार दो दिनों से बारिश से जगह-जगह जलभराव का सामना करना पड़ा। असिंचित क्षेत्रों में मक्का, ज्वार, उड़द, तिल्ली, अरहर सहित खरीफ की फसलों की बुआई प्रभावित हो गई है। पड़री क्षेत्र में रात से ही हो रही बारिश से जहां एक ओर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं 24 घंटे से अनवरत हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जल निकासी को लेकर कई स्थानों पर लोग आपस में तू-तू मैं-मैं करते दिखे। क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क तथा रेलवे अंडर ग्राउंड पुल में पानी भर जाने से पड़री चंडिका मार्ग मोहनपुर कनौरा मार्ग सिंधोरा वेलवन आदि प्रमुख मार्ग पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया। जिससे ब्लाक मुख्यालय, पड़री बाजार, बैंक, अस्पताल आदि पहुंचने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। चुनार: बारिश के चलते नगर पालिका क्षेत्र के दरगाह शरीफ से महुवरिया, बहरामगंज से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर जल भराव से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी तय कर लोग दूसरे मार्गो से आने जाने को मजबूर हुए।अदलहाट: भोर से हो रही लगातार बारिश से जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। जलभराव से लोगों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पङ रहा था। नालियों की साफ-सफाई न होने से बरसाती पानी गलियों मे फैल गया है।पथरौरा गांव के नये कालोनी मे खङंजा तथा नाली का निर्माण न होने से कालोनी वासियों को नावदान के गंदे पानी मे से होकर गुजरना पड़ा। जरगों जलाशय की नहरें 15 जून से खुली हैं लेकिन रात्रि से हो रही बरसात के चलते किसानों के आग्रह पर किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र शास्त्री ने नहरों का संचालन बंद कराया। कछवां में लगातार बारिश से जल निकासी को लेकर नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे दावों की पोल खुल गई है। नगर पंचायत के पीर खां वार्ड, जमुआ चौराहा से इंडियन बैंक का रास्ता, ईदगाह स्थित कई मोहल्लों में पानी भर गया है। सड़क पर घुटने भर पानी लगा रहा। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed