फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ayush tops the race, Kabaddi is dominated by Kolahi

दौड़ में आयुष अव्वल, कबड्डी में कोलाही का रहा दबदबा

Thu, 18 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ayush tops the race, Kabaddi is dominated by Kolahi
जिगना। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद बुधवार को बिहसडा न्याय पंचायत बौडई के कम्पोजिट विद्यालय में हुआ। ग्राम प्रधान राजू की अध्यक्षता में मैच उद्घाटन नोडल प्रेम शंकर मिश्र ने फीता काट कर किया।।50 मीटर दौड प्रतियोगिता बालक वर्ग में सुरेश गोसाईं दासपुर प्रथम व कोलाही के खुशीलाल द्वितीय रहे। बालिका में कोलाही की रागिनी प्रथम रहीं। इसी तरह 100 मीटर बालक में सुरेश प्रथम, सौरभ द्वितीय, बालिका वर्ग में गरिमा प्रथम, रोशनी दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड में बालक वर्ग में इंद्रजीत प्रथम, गौरव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रुक्मिणी प्रथम, नितिका द्वितीय रहीं। कबड्डी में बालक वर्ग में कोलाही प्रथम तथा बालिका वर्ग में बौडई प्रथम रहा। प्रतियोगिता में कोलाही में छात्रों का दबदबा रहा। इस मौके पर किशोरीलाल, चंद्रेश कुमार, अंजनी कुमार, एकबाल्र अहमद सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। जमुई, चुनार तहसील क्षेत्र कोलना न्याय पंचायत के कम्पोजिट विद्यालय कदवां में रैली संपन्न रैली में न्याय पंचायत कोलना के दर्जनों विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया 50 मीटर दौड़ में रौनक यादव प्रथम व बालिकाओं में राधा प्रथम रहीं। इसी तरह 100 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम, बालिकाओं में राधा प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में आर्दश यादव प्रथम, बालिकाओं में राधा प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में आयुष यादव प्रथम रहे। लंबी कूद में आयुष शर्मा व रागिनी प्रथम रहीं। इस दौरान धीरज सिंह, अमित सिंह, सुनिल कुमार सिंह व अंजली सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed