फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Audacity of thieves woman beaten for protesting against theft salt poured into body parts death

Mirzapur: चोरों का दुस्साहस, चोरी का विरोध करने पर महिला को पीटा, अंगों में डाला नमक, मौत

Fri, 08 Nov 2024 09:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 08 Nov 2024 09:43 PM IST
सार

मिर्जापुर स्थित अहरौरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी करने आये बदमाशों ने महिला की पिटाई कर बेरहमी दिखाई और कमरे में बंद कर दिया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई है। मौके पर पुलिस व अन्य अधिकारी जांच करने पहुंचे।

विज्ञापन
Audacity of thieves woman beaten for protesting against theft salt poured into body parts death
सेमरा गांव की घटना के बाद मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेमरा गांव में चोरों का दुस्साहस देखने को मिला है। दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर जा रहे चोरों को जब घर में मौजूद महिला  को पहले दूर का रिश्तेदार बताया।  घर में चोरी की घटना को अंजाम देने से महिला ने रोका तो उन्होंने महिला की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बेरहमी की हद पार करते हुए आंख, कान में नमक डाल दिया और ताले में बंद कर फरार हो गए। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने ताला तोड़कर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। बताते चलें कि पुलिस इस मामले के अन्य बिंदुओं पर भी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन





बताया जा रहा है कि अपनेपन का एहसास दिलाकर सेमरा गांव में शिक्षक के घर में घुसे बदमाश ने शुक्रवार की सुबह अकेली महिला के दूर का रिश्तेदार होना बताया। नाश्ते के इंतजाम में जुटी महिला को जब चोरों पर शक हुआ तो  मौका मिलते ही मुंह दबाकर बर्बरता के साथ जमकर पिटाई की। महिला के अंगों में नमक भर दिया। दर्द से  कराहते महिला अचेत हो गई। तो अलमारी में रखा हुआ नगदी गहना और कीमती सामान लेकर बाहर से दरवाजे की कुंडी में ताला लगाकर फरार हो गया। इमलिया चट्टी क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी तेजबली गाजीपुर बियाहुर में प्राइमरी विद्यालय के शिक्षक हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे उनके विद्यालय जाने के बाद पत्नी गीता देवी (50) घर में अकेली थी।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक लेकर घर पहुंचे बदमाश ने रिश्तेदार बताया। नाश्ते पानी के इंतजाम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई तो बदमाश ने महिला पर हमला कर दिया। बालों से घसीट कर उसकी बर्बरता के साथ पिटाई की । शरीर के जख्मों व अंगों पर नमक भर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला के अकेली होने की जानकारी के बाद दिया घटना को अंजाम
दिनदहाड़े लूट तथा हत्या की घटना को अंजाम देने की हिमाकत करने वाले बदमाश ने घर की रेकी की थी। यह आरोप परिजनों ने लगाया है। घनी बस्ती के आबादी वाले क्षेत्र में दो तल के रिहायशी मकान की रेकी विधिवत की गई। पूरी जानकारी के बाद बेखौफ होकर बर्बरता और दिनदहाड़े लूट की योजना बनाई। महिला के अकेली होने की पूरी जानकारी कर ली गई।


शक आधार पर पुलिस ने की जांच निकला फर्जी
इलाज के दौरान घायल महिला गीता देवी के बताएं घटनाक्रम और हुलिया के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो जो नाम पता बदमाश ने अपना बताया था वह फर्जी निकला । पूरा घटनाक्रम पुलिस के लिए अबूझ पहेली बन चुकी है। फोन कॉल डिटेल और मोबाइल का लोकेशन सर्विलांस पर डालकर पुलिस सुराग जुटाने में लगी हुई है। हालांकि महिला को बदमाश ने परिचय के दौरान कई रिश्तेदारों का नाम बताया है। जिसके आधार पर घटना में किसी अपने का ही हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।


घटनास्थल पर पहुंचे सपाइयों ने अखिलेश को बताई वारदात
अहरौरा। दुस्साहसिक वारदात की जानकारी होते ही समाजवादी नेताओं की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सपा नेता रामराज सिंह पटेल ने अखिलेश यादव को मोबाइल से वारदात की जानकारी दी।  चेतावनी दिया कि 24 घंटे में मामले का खुलासा और हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई समाजवादी लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।


मंत्री आशीष पटेल ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
अहरौरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में महिला की मौत के मामले को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर मौके पर पहुंचकर जांच कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed