फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attempted kidnapping by injecting a woman outside the house

युवती की हिम्मत के आगे हारे बदमाश: पहले नशीला पदार्थ सुंघाया, फिर लगाया इंजेक्शन...नहीं कर सके अगवा

Thu, 08 Sep 2022 06:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 06:50 PM IST
सार

मिर्जापुर के एक गांव में महिला को बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाने के साथ ही इंजेक्शन लगाकर अपहरण करने का प्रयास किया। महिला की हिम्मत के आग बदमाश हार गए। 

विज्ञापन
Attempted kidnapping by injecting a woman outside the house
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर के एक गांव में मंगलवार की रात घर से बाहर निकली महिला को बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाने के साथ ही इंजेक्शन लगाकर अपहरण करने का प्रयास किया। महिला ने बदमाशों का डटकर विरोध करते हुए शोर मचाया। इसके चलते बदमाशों को भागना पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर जांच की। बुधवार  सुबह महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार को देर रात लगभग एक बजे घर से बाहर जरूरी काम से निकली। इसी बीच पहले से घर के बाहर घात लगाकर बैठे दो अज्ञात बदमाश महिला को पकड़ कर नशीला पाउडर सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश करने लगे। महिला द्वारा विरोध करने पर नशीला पाउडर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने महिला की भुजा व कंधे के नीचे पीठ पर एक-एक इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद महिला को अपने कंधे पर उठाकर बस्ती से बाहर ले जाने लगे। इंजेक्शन लगने के बावजूद महिला पूरी तरह बेहोश नहीं हुई थी। इस बीच महिला बदमाश के कंधे व कान पर दांत काट कर शोर मचाने लगी। इससे बदमाश उसे जमीन पर फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने छानबीन की। पड़ताल किया। बुधवार को सुबह महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि इस मामले की सूचना मिलने पर पीआरवी रात में मौके पर गई थी। महिला के घर दो संदिग्ध पहुंचे थे। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed