फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   attack on woman and her fiver years old daughter in mirzapur in land dispute

Mirzapur News: घर में अकेली महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी पर फावड़े से हमला, भूमि विवाद में वारदात

Sun, 25 Sep 2022 06:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 06:36 PM IST
सार

मिर्जापुर के खोराडीह गांव में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर महिला और उसकी पांच वर्षीय पुत्री पर फावड़े से वार किया गया। घटना के वक्त महिला अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थी। 

विज्ञापन
attack on woman and her fiver years old daughter in mirzapur in land dispute
मौके से बरामद फावड़ा (फाइल) - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर के खोराडीह गांव में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर महिला और उसकी पांच वर्षीय पुत्री पर फावड़े से वार किया गया। हमले में घायल महिला और उसकी बेटी का उपचार सीएचसी राजगढ़ में हुआ। पीड़ित की तहरीर पर राजगढ़ पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी व पेशे से ट्रक चालक शंभू त्रिपाठी का अपने पड़ोसी से काफी दिनों जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार शाम शंभू की पत्नी साधना (32)  अपनी पांच वर्षीय पुत्री श्रेया के साथ घर पर अकेली थी। छत का पानी गिरने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने साधना व उसकी पुत्री श्रेया पर फावड़ाे से वार कर दिया।
विज्ञापन


साधना के सिर और श्रेया के आंख के पास गंभीर चोटें लगीं। पड़ोसियों ने आनन-फानन घायल मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। साधना के सिर में 15 टांका लगाया गया है। जहां इलाज के बाद महिला के देवर ने दो लोगों के खिलाफ राजगढ़ थाना पर तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे के मुताबिक, मारपीट की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed