{"_id":"685ef3d22d5cffdc1a0db21c","slug":"atal-residential-school-will-open-in-tulsi-village-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-135816-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तुलसी गांव में खुलेगा अटल आवासीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तुलसी गांव में खुलेगा अटल आवासीय विद्यालय
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के तुलसी गांव में अटल आवासीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीएम के निर्देश पर विद्यालय के लिए 24 बीघा बंजर जमीन का अधिग्रहण करने के बाद खतौनी में दर्ज कराकर प्रमुख सचिव को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
तुलसी गांव में वाराणसी-रीवा हाईवे के करीब अटल आवासीय विद्यालय खुलने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा की सौगात मिलेगी। ग्राम प्रधान रामकुमार कोल ने बताया कि ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर एसडीएम लालगंज को भेजा था। अनुमोदन के बाद प्रस्ताव डीएम के पास भेजा गया था। जिलाधिकारी के स्तर से भूमि का चयन कर खतौनी में अटल आवासीय विद्यालय के नाम दर्ज दी गई है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
श्रमिक वर्ग के बच्चों को मिलेेगी बेहतर शिक्षा
अटल आवासीय विद्यालय सीबीएसई बोर्ड के मानक के अनुसार संचालित होगा। इसमें आधुनिक शिक्षा पद्धति, डिजिटल क्लास रूम, पुस्तकालय एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आदिवासी बहुल इलाके में विद्यालय खुलने से श्रमिक और वंचित समुदाय के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।