फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assurance to build underpass in Baikunthpur market

Mirzapur News: बैकुंठपुर बाजार में अंडरपास बनवाने का आश्वासन

Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Assurance to build underpass in Baikunthpur market
नरायनपुर। चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने बैकुंठपुर में रेलवे क्रॉसिंग वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग तक 74.5 लाख की लागत से बनी आरसीसी रोड का रविवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर व्यापारियों की मांग पर उन्होंने बाजार में रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरपास भी बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए चुनार विधायक ने कहा कि पिछले तीन वर्ष में आठ करोड़ रुपये से नरायनपुर मंडल में विकास कार्य कराए गए हैं। नव्य काशी के तहत मिर्जापुर को जोड़ने का काम कराया, जिससे औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। विधायक ने बताया रिंग रोड से जोड़कर चुनार विधान सभा को आधुनिक क्षेत्र बनाने का प्रयास किया है। इस मौके पर उन्होंने मार्ग का निर्माण कराने और नरायनपुर को नगर पंचायत बनवाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और संचालन मिथिलेश पाठक ने किया। इस दौरान डा. विजय सिंह, सुमित जायसवाल, प्रभाल सिंह, रामलखन सिंह, शिव जायसवाल, हरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed