फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assaulting student drink poison, death

छात्र को मारपीट कर जहर पिलाया, मौत

Sun, 07 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 07 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Assaulting student drink poison, death
तिवारीपुर निवासी एक छात्र की पिटाई कर जहर पिलाने से हुई मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार की शाम कछवां थाने का घेराव किया। लोगों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से बात कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।

तिवारीपुर गांव निवासी सोबिन यादव के अनुसार उनका पुत्र प्रदीप यादव (19)रामापुर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार को वह विद्यालय से लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तिवारीपुर नहर के पास पड़ेरी निवासी दो छात्रों ने प्रदीप को रोक लिया। किसी बात को लेकर उसकी पिटाई की और जहर पिला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे तिवारीपुर नहर के पास फेंककर भाग गए थे। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। उसे बनारस के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां शुक्रवार की देर रात उसकी मौत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आकाश सिंह पुत्र गुड्डू सिंह और विकास सिंह पुत्र बबलू सिंह के खिलाफ हत्या समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बीएचयू से प्रदीप का शव घर आया तो ग्रामीण जुट गए और थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी  पुलिस सक्रिय नहीं हुई।


 शाम करीब सात बजे सपा जिलाध्यक्ष आशीष  यादव भी आ गए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन से बात की। इसके बाद लोग शांत हुए और शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।
 
थानाध्यक्ष कछवां राममोहन राय ने बताया कि आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed