फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   As the heat increases, power cuts increase difficulties

Mirzapur News: गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल

Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, power cuts increase difficulties
मिर्जापुर। गर्मी बढ़ने के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनमाना बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। लालगंज, चुनार व मड़िहान तहसील क्षेत्र में छह से आठ घंटे तक बिजली कट रही है। वहीं, नगर में भी चार से छह घंटे बिजली काटी जा रही है।
विज्ञापन

24 घंटे बिजली की आपूर्ति का आदेश होने के बाद भी नगर में चार से छह घंटे की कटौती मामूली बात है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति का रोस्टर है। हर तहसील क्षेत्र में दो से चार घंटे तक कटौती हो रही है। लालगंज में यह कटौती छह से आठ घंटे तक की है। मड़िहान में दो से तीन घंटे प्रतिदिन बिजली कट रही है। इसी प्रकार चुनार में भी प्रतिदिन दो से तीन घंटे की बिजली कटौती हो रही है। लालगंज में दिन में तो अत्यधिक कटौती होती है। रात में भी कटाैती हो रही है। जब उपभोक्ता विभाग से संपर्क करते हैं तो कहा जाता है कि रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है। लालगंज के अवर अभियंता अभिषेक मौर्य ने बताया कि जब कभी फाल्ट हो जाता है तो बिजली कटती है। अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सामान्य है। रोस्टर के मुताबिक सभी जगहों पर विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed