फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   As soon as the campaign started, the encroachers themselves started removing the goods

अभियान शुरू होते ही अतिक्रमण करने वाले खुद हटाने लगे सामान

Sun, 24 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
As soon as the campaign started, the encroachers themselves started removing the goods
उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह, तहसीलदार शशांक शेखर शनिवार को पुलिस बल के साथ मड़वा नेवादा में तालाब के पीछे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे। अतिक्रमण हटाने की पहुंची टीम को देखते हुए लोगों में खलबली मच गई। अतिक्रमण करने वाले अपना सामान खुद हटाने लगे। इस बीच अतिक्रमण करने वालों ने उप जिलाधिकारी से एक सप्ताह के अंदर भीटा से अतिक्रमण खुद हटाने के लिए मोहलत मांगी। अनुरोध को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की मोहलत तो दे दी, साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मड़वा नवादा गांव निवासी राजेंद्र, मुन्नीलाल व रामनरेश लंबे समय से मकान बनाकर रह रहे थे। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी से पूर्व प्रधान राजनंद तिवारी ने भीटा पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर अधिकारी शनिवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही लोग खुद सामान हटाने में जुट गए। इसी बीच अतिक्रमण करने वालों में अधिकारियों से खुद अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी। उनके अनुरोध को देखते हुए उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने सप्ताह भर के अंदर अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed