फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Artist dies by falling down from a four-wheeler

चार पहिया वाहन से नीचे गिरकर कलाकार की मौत

Tue, 11 May 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Artist dies by falling down from a four-wheeler
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी एक युवक की रविवार की शाम प्रयागराज के नैनी में सवारी वाहन से गिरकर दुर्घटना में मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष भट्ट पुत्र अयोध्या भट्ट किसी कार्य से प्रयागराज जिला स्थित अपने रिश्तेदारी में गया था। संतोष भट्ट रविवार की शाम किसी चार पहिया वाहन से वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान नैनी एडीए मोड़ के पास चलते वाहन का अचानक गेट खुल जाने के कारण युवक वाहन से नीचे सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने से सिर में आई। गंभीर चोट के कारण संतोष भट्ट की मौके पर ही मौत हो गयी । संतोष भट्ट राम लीला मंडली में काम करता था । इस समय कोरोना महामारी के चलते लगे लाक डाउन में वह अपने घर पर ही रहता था। दुर्घटना में मौत होने के बाद हलिया ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा युवक के मौत की खबर परिजनों को जब मिली तो परिजनों समेत मड़वा धनावल गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी । मौत की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को लेने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए हैं । परिजनों ने बताया कि युवक राम लीला मंडली का कुशल कलाकार था । युवक कई वर्षों से रामलीला मंडली में अपने कला का प्रदर्शन कर रहा था । वह अपने मुंह से विभिन्न पशु पक्षियों की हूबहू आवाज निकालने में भी काफी निपुण था । मृत युवक के पिता अयोध्या भट्ट मड़वा धनावल पहाड़ पर स्थित मां चंलगा देवी मंदिर के पुजारी हैं । युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था । मृत युवक के एक पुत्र व दो पुत्री हैं । पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है । संतोष भट्ट की असामयिक मृत्यु से परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग भी शोकाकुल हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed