फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arrested convict for 10 years arrested with accused Tamanche

10 वर्ष से फरार सजायाफ्ता आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Mon, 26 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Arrested convict for 10 years arrested with accused Tamanche
चील्ह। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के मझरा मोड़ से 10 वर्ष से फरार एक सजायाफ्ता आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से शराब भी बरामद की गई है। वह पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को शराब बांटने के लिए निकला था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में 1991 में राम सेवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इसमें कई लोग जेल गए, और जमानत पर रिहा हो गए। इसमें गांव निवासी धंधाडे सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह भी था। 10 वर्ष पूर्व अदालत ने हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिसके बाद से धंधाड़े सिंह फरार चल रहा था। चेतगंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह पंचायत चुनाव के मद्देनजर रात को भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पक्ष के प्रत्याशी को मत देने के लिए ग्राम सेमरा में अपमिश्रित देशी शराब बांटने जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मंझरा मोड़ के पास से व्यक्ति को हिरासत मे लिया गया। पूछताछ के बाद पता चला कि गिरफ्तार आरोपी धंधाडे सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी सेमरा हत्या के आरोपी में सजा होने के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व प्लास्टिक की बोरी से 63 शीशी अवैध अपमिश्रित देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने आरोपित के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed