{"_id":"5a298ee34f1c1b95188b8765","slug":"approved-for-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्वच्छता के लिए किया प्रेरित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
mirzapur news
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के 63 वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली चल रही है। रैली के दूसरे दिन स्काउट गाइड ने स्काउट गाइडों ने आकर्षक और मनोहारी टेंट लगाया। स्काउट गाइड ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठ-फांस बंधन आदि का हुनर सीखा। रूट मार्च निकाल कर स्काउट गाइड ने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपदीय रैली के दूसरे दिन पहली पाली में गांठ-फांस बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, साहसिक क्रिया कलाप और कैंप फायर का आयोजन किया गया। इसके बाद दूसरे पाली में स्काउट गाइड द्वार झांकी प्रदर्शन और रूट मार्च निकाला गया। रैली का शुभारंभ सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट शंभू नाथ ने हरी झंडी दिखा कर किया। रूट मार्च राजकीय इंटर कॉलेज से शुरु होकर, घंटाघर, संकट मोचन, रमईपट्टी चौराहा से शुक्लहा होते हुए पुन: राजकीय इंटर कॉलेज में समाप्त हुआ। रैली के माध्यम से स्काउट गाइड ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा उन्मूलन, स्वच्छता अभियान, नोटबंदी आदि के प्रति जागरूक किया। दूसरे दिन जिला संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्विवेदी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ला, डा. करनैल सिंह, सत्यंबदा सिंह ने स्काउट गाइड को प्रशिक्षण दिया। निर्णायक मंडल में राम सकल यादव, डा. विजय शंकर, धीरेंद्र प्रताप सिंह, ललिता देवी, पुनीत सिंह, सर्वेश सिंह, अंकित सिंह, आराधना शुक्ला, अगस्तमुनि उपाध्याय, आरती कटियार, आदि मौजूद रहे। रैली का प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज द्वारा किया जा रहा है।
इस दौरान अनिल त्रिपाठी, अखिलेश्वर पति त्रिपाठी, मुन्नी देवी, अंजनी यादव, एकलाख अहमद, सत्यदेव सिंह, मनोज कुमार सिंह, अमित प्रजापति, संजय कुमार, संगीता विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान अनिल त्रिपाठी, अखिलेश्वर पति त्रिपाठी, मुन्नी देवी, अंजनी यादव, एकलाख अहमद, सत्यदेव सिंह, मनोज कुमार सिंह, अमित प्रजापति, संजय कुमार, संगीता विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन