फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   appoint two new workers from each village

हर गांव से दो नए कार्यकर्ता बनाएं

Mon, 17 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
appoint  two new workers from each village
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर के संगठन सृजन अभियान के तहत हलिया ब्लाक व लालगंज ब्लाक में सोमवार को कार्यकर्त्तायों की बैठक हुई। मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया पर बात की गयी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने कहा कि कांग्रेस के साथ आ कर पार्टी को मजबूत बनाये और 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने में सहयोग दें। प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यदि कोई पार्टी इस अन्यायी सरकार से लड़ रही है तो वह कांग्रेस है। इस लिए सभी मन बना कर आज से ही कांग्रेस की नीतियों का प्रचार जन- जन में करना शुरू कर दें। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि जितने लोग मौजूद हैं। हर एक कार्यकर्ता संगठन सृजन के तहत एक महीने में कम से कम हर गांव से दो नए कार्यकर्त्ता बनाये ताकि प्रियंका गांधी का हाथ मजबूत हो सके। राजधर दुबे ने भी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता शिवकुमार पटेल व संचालन अमरनाथ पांडेय ने किया। गुलाब चंद्र पांडेय, दीपचंद्र जैन, छोटे खान, कंचन पांडेय, सूर्य भान सिंह, ब्रजबली बिंद, छविराज पाल, सूर्य मणि कोल, अमिताभ पांडेय, अश्वनी दुबे, इश्तियाक अंसारी, अंकुर श्रीवास्तव, रमाकांत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed