फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Apna Dal S MP Pakori Lal Kol abused upper castes from stage viral video in mirzapur

बिगड़े बोल: अपना दल (एस) सांसद पकौड़ी लाल कोल ने सवर्णों को कहे अपशब्द, अनुप्रिया बोलीं- तत्काल माफी मांगें

Wed, 20 Oct 2021 12:05 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Oct 2021 12:05 AM IST
सार

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले अपना दल (एस) सांसद पकौड़ी लाल कोल का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Apna Dal S MP Pakori Lal Kol abused upper castes from  stage viral video in mirzapur
पकौड़ी लाल कोल - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज से अपना दल (एस) सांसद पकौड़ी लाल कोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो मंच से सवर्णों को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के तमाम मंच पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


वहीं इस वीडियो पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। उन्होंने सांसद को निर्देशित किया है कि जनता से तत्काल मांगें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल  वीडियो में साफ दिख रहा है कि अपना दल (एस) के सांसद सवर्णों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के बबुरा स्थित एक इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम पकौड़ी लाल कोल अपने समाज की बैठक संबोधित कर रहे थे।

वो अपने पुत्र और छानबे विधायक राहुल प्रकाश के लिए जनता से वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान हालिया संपन्न प्रधान चुनाव का जिक्र करते हुए वो भाषा के निम्न स्तर पर चले गए। उन्होंने ऐसी कई बातें कही, जिसे लिखा नहीं जा सकता है। उनके इस आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और पकौड़ी लाल कोल से सवाल पूछ रहे हैं। लोग सांसद पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

पढ़ेंः अपना दल (एस) के सांसद ने कोयला संकट के लिए रेल प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, बोले- वर्षों बाद भी रेल परियोजनाएं नहीं हुई पूरी

अनुप्रिया पटेल बोलीं- अमर्यादित भाषा के लिए तत्काल क्षमा मांगें

अपना दल (एस) सासंद के वायरल वीडियो पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या जाति विशेष के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना उनकी पार्टी अपना दल के संस्कारों का हिस्सा नहीं है। अपना दल अपने गठन के समय से ही वंचित, शोषित, और दबे-कुचले वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करती है।

आगे कहा कि वायरल वीडियो  में प्रयुक्त की गई भाषा अत्यंत अमर्यादित है। पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। किसी भी परिस्थिति में किसी भी धर्म या जाति के विरुद्ध अपशब्दों का या अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए। पार्टी के सांसद को निर्देशित किया है कि वे अपने अनुपयुक्त और अमर्यादित भाषा के लिए तत्काल क्षमा प्रार्थना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed