फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Another accused of cattle smuggling was also arrested in the encounter.

Mirzapur News: पशु तस्करी का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Another accused of cattle smuggling was also arrested in the encounter.
सेमरी अंडरपास के पास मुठभेड़ में पुलिस ने बुधवार को पशु तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन पहले सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में पशु तस्करी आरोपी मो. सलमान निवासी ग्राम माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

उसके भी पैर में गोली लगी थी। उसका सहयोगी मोनू उर्फ बलवंत बघेल निवासी ग्राम रामनगर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया था। बुधवार की भोर में मीरगंज पुलिस थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह की नेतृत्व में गोधना बाजार में वाहनों की चेंकिग कर रही थी। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार मोनू पुलिस टीम को देखते ही मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने कंट्रोल रुम को सूचना देकर बदमाश कीघेराबंदी की। सेमरी अंडरपास पुलिया के पास मोनू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से मोनू उर्ध बलवंत बघेल निवासी ग्राम रामनगर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर घायल हो गया।
मौके से उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखे, एक मोटर साइकिल बरामद की। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर सुल्तानपुर और जौनपुर जिले में चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed