फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ANM killed by Corona, 414 infected

कोरोना से एएनएम की मौत, 414 हुए संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
ANM killed by Corona, 414 infected
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार की रात एल-टू में भर्ती एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। बुधवार को जिले में एक दिन में सबसे अधिक 414 संक्रमित मिले। वहीं 112 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। तीन सप्ताह में 3214 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इस समय एक्टिव केस की 2461 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को 414 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 6712 हो चुकी है। मंगलवार को 112 लोगों को स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक चार हजार 200 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। मंगलवार की रात को एल-टू अस्पताल में भर्ती चुनार पीएचसी की 55 वर्षीय एएनएम की उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। जिसके बाद जिले में अब तक 51 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 32 मरीज हैं। चार विंध्याचल के सीएचसी में बने आईसोलेशन में है। 2376 लोग होम आईसोलेशन में है। 31 दूसरे जिले में भर्ती है। 17 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया बुधवार को एक हजार 573 की रिपोर्ट आई है। इसमें 293 पुरुष और 121 महिला संक्रमित पाई गई है। बुधवार को आई रिपोर्ट में बेलतर, पैरिया टोला, बरकछा में सबसे अधिक संक्रमित आए है। चुनार की एक 55 वर्षीय एएनएम एल-टू अस्पताल में भर्ती थी। उसकी मंगलवार की रात मौत हो गई। जिले में अब तक चार लाख 35 हजार 200 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 34 हजार 792 की रिपोर्ट आई है। 408 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 56 हजार 560 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 685 हाट स्पाट है। 465 ग्रामीण और 220 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

कुल संक्रमित- 6712
अब तक स्वस्थ- 4200
अब तक मौत-51
आज मिले संक्रमित- 414
एक्टिव केस-2461
हाट स्पाट- 665
एल-टू- आईशोलेशन- 32
होम आईसोलेशन- 2461
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed