फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ankit Maurya first in essay competition

Mirzapur News: निबंध प्रतियोगिता में अंकित मौर्य प्रथम

Sun, 16 Nov 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ankit Maurya first in essay competition
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं निबंध प्रतियोगिता हुई तो कहीं अन्य कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

नगर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आए अंकित मौर्य, द्वितीय जानवी दुबे व अभय सिंह तथा तृतीय पुरस्कार जयप्रकाश, ऋषिकुमार व प्रिंस को दिया गया। मुख्य अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित व कृषि विश्वविद्यालय नैनी के ज्वाइंट डायरेक्टर, डा. जयप्रकाश राय तथा अखंडेश्वर प्रताप सिंह विशेष अतिथि रहे। हरिंदर सिंह, सविता सिंह तथा कॉलेज के समस्त स्टाफ, छात्र व अन्य उपस्थित रहे। कलवारी: इसी प्रकार आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान में बिरसा मुंडा जयंती मनायी गई। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रैकरी में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सुनील पटेल रहें। राजेश कुमार गौतम , संदीप सोनकर, राम प्रकाश मौर्या , आशीष कुमार आर्या , कृष्ण कुमार गौतम आदि थे। हलिया:विकासखंड के हथेड़ा गांव स्थित पहड़ी पर शनिवार को माता सबरी विंध्य आदिवासी युवा संगठन के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल ने बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापना स्थल पर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कहा कि जल्द ही चबूतरे पर मूर्ति की स्थापना की जाएगी। शशी पटेल, पूर्व एससी एसटी उपाध्यक्ष मनीराम कोल, रमाकांत पटेल ,मार्तंड बहादुर सिंह, काशी मिश्रा, आदि थे। अध्यक्षता दूधनाथ कोल व संचालन विनोद कोल व जनार्दन कोल ने किया। इसी प्रकार गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के तत्वावधान में गोंड आदिवासी समाज ने राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। मंडल संयोजक रामभजन टेकाम, जिला संयोजक कमलेश कुमार मंडावी, मीडिया संयोजक बृजेश कुमार गोंड, संजय गोंड, डिंगुर गोंड, छेदीलाल गोंड आदि थे।
विज्ञापन

------------------
अखिल भारतवर्षीय गोंड़ महासभा ने मनाई वीर बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड़ महासभा के तत्वाधान में वीर बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाई गई। दोमुहिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिन्द के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और प्रकृति पूजा के उपरान्त जनजाति गौरव यात्रा वाहन से निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश महासचिव रामप्यारे गोंड़ ने किया। सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि वीर बिरसा मुण्डा के वीरता, साहस और शौर्य को आदिवासी समाज के लोग बलिदान दिवस के रूप में मनाते रहे हैं। कलेक्टेªट में इस अवसर पर धर्म और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। जनजाति प्रकोष्ठ रामप्यारे गोंड़, सत्यप्रकाश यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, शैलेष पटेल, राममिलन यादव, झल्लू यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed