फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal waste in the sewer shed

नाले में बहाया जा रहा पशुओं का अपशिष्ट

Tue, 29 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 29 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
नगर के मध्य तरकापुर मुहल्ले में पशु वधशाला संचालित होने के कारण जनमानस परेशान है। कभी नलों से लाल पानी आता है तो कभी नालियों में पशुओं का मांस बहते हुए देखा जाता है। रोजाना पशुओं के काटे जाने से उसका अपशिष्ट नालियों में बहाया जा रहा है, जिससे मुहल्ले के लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं, वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी सब जानकर भी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


नगर के तरकापुर मुहल्ले में चल रहे पशु वधशाला के कारण लोगों को तमाम प्रकार की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न संगठनों द्वारा शहर के मध्य स्थित स्लाटर हाउस को शहर से दूर अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की कई बार मांग की गई, लेकिन संबंधित विभाग उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन


नगर के बीचो-बीच तरकापुर मुहल्ले में धड़ल्ले से पशुआें का वध किया जा रहा है और उसका अपशिष्ट नालियों में बहाया जा रहा है, जिससे लोगाें का जीना दुश्वार हो गया है। मार्ग पर खुले में मांस की बिक्री होने से हमेशा दुर्गंध बनी रहती है, जिससे उधर से लोगों   का गुजरना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी-कभी तो लोगों के घरों             में लगे नलों से लाल पानी भी आने लगता है, जिससे लोगों को  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

पशु वधशाला के चंद कदम की दूरी पर जिला अस्पताल, मदरसा, कचहरी सहित कई प्राचीन मंदिर भी हैं, बावजूद इसके रोकथाम के लिए महकमा कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। धड़ल्ले से        स्लाटर हाउस संचालित            होने  और खुले में मांस की बिक्री किए जाने से जनजीवन का बुरा हाल है। 



आक्रोशित लोगों का आरोप है कि स्लाटर हाउस के चलते नलों से निकलने वाला पानी दूषित हो गया है, जिससे बच्चों के साथ बड़ाें को भी तमाम प्रकार की संक्रमक बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed