फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal smugglers fled after leaving scarps

स्कार्पियों छोड़कर भागे पशु तस्कर

Wed, 28 Jul 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Animal smugglers fled after leaving scarps
लालगंज। लालगंज-हलिया रोड के बघई गांव के सामने मंगलवार की रात 11 बजे पाइप लाइन के गड्ढे में स्कॉर्पियो फंस गई। सुबह होने पर तस्कर स्कार्पियों लदी बकरियों को छोड़ कर भाग गए। सूचना पर हलिया और लालगंज पुलिस दोनों मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच करने की होड़ लग गई। अंत में लालगंज की तिलाव थाने की पुलिस ने स्कार्पियों को कब्जे में लिया। हलिया क्षेत्र के मवई कला स्थित डिग्री कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बकरी चोरी कर तस्कर स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे। जब स्कॉर्पियो तिलांव गांव के सामने पहंची तो सामने से आ रही गाड़ी से साइड लेते समय गाड़ी सड़क की पटरी से उतर गई। पटरी से उतरने के बाद गाड़ी पाइपलाइन के गड्ढे में फंस गई। गड्ढे में गाड़ी फंसने के बाद दिन होने के कारण स्कार्पियो सवार गाड़ी छोड़ करके भाग गए। गाड़ी अकेली खड़ी देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उसमें बकरी मिली। ग्रामीणों ने गाड़ी खोलकर बकरियों को बाहर कर दिया। मामला उस समय रोचक हो गया जब हलिया व लालगंज की तिलांव चौकी से पहुंची पुलिस मामले को अपने इलाके का बताने लगी। जब कभी दो थाने के बार्डर पर हत्या और शव मिलने आदि का मामला होता है तो पुलिस अपने इलाके से घटना होने से इंकार करती है, पर यहां पुलिस केस लेनेे के लिए मामला अपने क्षेत्र में होना बता रही थी। हलिया पुलिस घटना अपने क्षेत्र में होना बता रही थी तो तिलांव पुलिस गाड़ी अपने क्षेत्र में मिलना बता रही थी। अंत में लालगंज की तिलांव पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed