फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal smuggler arrested in encounter

Mirzapur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler arrested in encounter
अहरौरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को फरहदा में कलकालियां नदी के पास मुठभेड़ कर एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पशु तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी है। वह सीएचसी में भर्ती है। उसके पास पुलिस ने 50 मवेशियों को बरामद किया।
विज्ञापन

अहरौरा थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भोर में फरहदा गांव कलकलिया नदी के पास घेरेबंदी की। पुलिस को देखते ही पशु तस्कर मोहम्मद वसीम फायरिंग करने लगा। जवाब में पुलिस वालों ने भी गोली चलाई। पुलिस की एक गोली पशु तस्कर के दाहिने पैर में लग गई। पुलिस ने आरोपी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पशु तस्करी का आरोपी मोहम्मद वसीम मानिकपुर थाना अहरौरा का रहने वाला है। उसके पास 50 मवेशी, एक तमंचा, दो खोखे व एक कारतूस बरामद किए गए। मौके पर एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने पहुंच कर जांच की। बताया कि आरोपी तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ अहरौरा और मड़िहान थाने में चार मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed