फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angry with scolding, leap into Ganga, fishermen rescued

डांट से क्षुब्ध होकर गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

Sun, 30 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Angry with scolding, leap into Ganga, fishermen rescued
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया चुनार घाट के पक्का पुल से रविवार की सुबह एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। किशोरी को कूदते देख मछुआरों ने उसे देख लिया और बचा लिया। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया और किशोरी को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रेमा पुर गांव निवासी 17 वर्षीय जमुना साहनी पुत्री हिरामन साहनी रविवार की सुबह मेड़िया चुनार घाट पुल पर पहुंची। सुबह साढ़े नौ बजे उसने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा किनारे मछली मार रहे मछुआरों ने उसे गंगा में कूदते देख लिया। समय रहते मछुआरों ने से बचाकर गंगा से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता और भाई ने मोबाइल से बात करने पर डांटा था। इसलिए वह नाराज होकर जान देने के लिए गंगा में कूद गई। बताया कि घर से रामगढ़ जाने की बात कहकर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed