{"_id":"607ea1f08ebc3e8d2d43a51c","slug":"angry-villagers-take-administrative-officials-hostage-for-changing-symbol-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः सिंबल बदलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः सिंबल बदलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बनाया बंधक
Tue, 20 Apr 2021 03:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Apr 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के छानबे के मड़गुड़ा गांव में मंगलवार जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का सिंबल बदलने के बाद कागजी कार्रवाई को पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। लोगों ने मनमानी और साजिश का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कभी फाइल, गायब कभी सिंबल बदल दिया जा रहा है, कभी अन्य तरह की समस्या खड़ी की जा रही है। वार्ड नंबर एक से निषाद पार्टी के उम्मीदवार सुनील निषाद के साथ बार बार ऐसा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें परेशान करने की नीयत से ऐसा हो रहा है । गांव पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि आपका चुनाव सिंबल थरमस नहीं बल्कि तराजू है। जिससे ग्रामीण भड़क गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन