फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angry husband hanged himself on the noose for not leaving his wife

पत्नी की विदाई न होने पर नाराज पति ने फंदे पर लटककर दी जान

Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Angry husband hanged himself on the noose for not leaving his wife
मड़िहान। मायके से पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज मड़िहान के हरदिहवा गांव निवासी युवक बृहस्पतिवार को घर में फंदे से झूल गया। देर रात उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हरदिहवा गांव निवासी युवक सुरेश मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व पत्नी की विदाई के लिए अपने ससुराल सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के कोटे गांव गया था। लेकिन पत्नी की विदाई नहीं की गई तो बृहस्पतिवार को लौटने के बाद अपने कमरे में जाकर बड़ेर के सहारे फंदे से लटक गया। घरवाले उसे अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पिता भोला ने बताया कि बहू रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी। उसके पास से सूसाइड नोट भी मिला है। जबकि पुलिस ऐसा कोई पत्र मिलने से इंकार कर रही है। सीओ मड़िहान अजय राय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पत्नी की विदाई कराने गया था। विदाई न होने पर घर लौटा और रात में फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed