फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angered by father's scolding, son killed himself by being cut off from the train

पिता की डांट से नाराज पुत्र ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 14 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angered by father's scolding, son killed himself by being cut off from the train
पिता की डांट से नाराज पुत्र ने रविवार देर रात चुनार थाना क्षेत्र जमुई आरटीएस आटो मोबाइल के सामने रेलवे ट्रैक डाउन लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दी। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना जीआरपी और पुलिस को दी। खोजबीन करते पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। थाना क्षेत्र जमुहार निवासी 27 वर्षीय नीरज सिंह पुत्र तेजबली सिंह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसके पिता खेती करते है। अविवाहित नीरज पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। गत दिवस किसी बात को लेकर विवाद होने पर वह नाराज होकर घर से निकल गया। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। घर से डेढ़ किलो मीटर दूर जमुई आरटीएस आटो मोबाइल के सामने रेलवे ट्रैक डाउन लाइन पर उसने किसी ट्रेन से कटकर जान दी। स्थानीय लोगों ने डाउन लाइन पर शव की सूचना जीआरपी और चुनार पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चुनार थाने से एसआई हरेराम यादव मौके पर पहुंचे। उधर खोजबीन करते हुए परिजन भी जमुई के पास पहुंचे तो लोगों की भीड़ देखकर पूछा तो लोगों ने बताया कि एक युवक ट्रेन से कटा है। परिजन ट्रैक के पास पहुंचकर कर देखे तो वह नीरज का शव था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई मनोज ने बताया कि पिता ने किसी बात के डांटा था। इससे नाराज होकर घर से निकला था। क्या पता था कि वह ट्रेन से कटकर जान दे देगा। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed