{"_id":"613baa598ebc3e0b0443a702","slug":"anger-over-mining-work-against-standard-villagers-demonstrated-mirzapur-news-vns6107395146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत खनन कार्य पर आक्रोश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के विपरीत खनन कार्य पर आक्रोश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। खनन क्षेत्र के सोनपुर घाटी में युवाओं ने मानक के विपरीत किए जा रहे खनन कार्य के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद हनुमान मंदिर स्थित चबूतरे के पास धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि खनन क्षेत्र के पट्टा धारकों द्वारा मानक के विपरीत ब्लास्टिगं तथा खनन कार्य किया जा रहा है। जिससे इलाके में बड़े पैमाने पर प्रदूषण हो रहा है। आठ सूत्रीय मांग पत्र मे शामिल मांगों को विभाग द्वारा जब तक नहीं माना जाएगा तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के भगवती देई, लालपुर, सोनपुर सहित अन्य खनन इलाकों में मानक के विपरीत लास्टिंग करके खनन कार्य किया जाता है तथा उपखनिज निकाल कर ढुलाई की जाती है। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर खानापूर्ति कर चले जाते हैं। ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी रहती है। क्रशर प्लांट संचालकों का रवैया ग्रामीणों के प्रति अत्यंत ही खराब है। प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से भी पत्र भेजकर की गई है। मांग की गई कि रिहायशी इलाकों के आसपास स्थित क्रशर प्लांटों के चारों तरफ हरे वृक्ष लगाया जाय जिससे आसपास के किसानों के खेतों की फसलों को नुकसान न पहुंच सके। प्लांट का संचालन करते समय लगातार पानी का छिड़काव होना आवश्यक है। इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाय। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रुप से नीतीश पटेल, सर्वजीत सिंह, रामबली सिंह, संतोष सिंह, गोलू सिंह, विकास पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।