फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   And two students killed in accidents

हादसों में छात्र समेत दो की मौत

Thu, 26 Feb 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 26 Feb 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
And two students killed in accidents

विज्ञापन
मिर्जापुर-औराई मार्ग के सागरपुर तथा मिर्जापुर रीवां मार्ग के इटवां चौराहे पर बुधवार की सुबह ट्रक एवं रोडवेज की अनुबंधित बस से कुचल कर एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के अरगजा पांडेय गांव निवासी राजकुमार यादव (18) पुत्र झगड़ू नगर के राजस्थान इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था।

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह साइकल से कटरा कोतवाली क्षेत्र केे इमामबाडा़ स्थित राजस्थान इंटर कालेज में परीक्षा देने जा रहा था।

साइकल सवार छात्र जैसे ही इटवां चौराहे पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र की पहचान कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी घटना चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव के पास बुधवार की सुबह नौ बजे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर की ओर से वाराणसी जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने अजीत उर्फ गर्वनर दूबे (22) पुत्र राजेंद्र दूबे निवासी मुजेहरा कला को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर  बनारस जा रहे थे, रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed