फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An old man died after slipping and drowning in the Jargo river

Mirzapur News: जरगो नदी में फिसलकर डूबने से वृद्ध की मौत

Mon, 11 Aug 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
An old man died after slipping and drowning in the Jargo river
चुनार। बकियाबाद गांव में रविवार की सुबह शौच के लिए जाते समय लालसा सिंह पटेल (70) जरगो नदी में फिसलकर गिर गए। नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद उनका शव बाहर निकाला गया। लालसा सिंह पटेल सुबह साढ़े सात बजे घर से खेत की ओर शौच के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिया के पास उनका पैर फिसल गया। वह जरगो नदी में गिर गए। पानी अधिक होने के कारण उसमें डूब गए। थोड़ी देर बाद गांव के कुछ लोग उधर से आ रहे थे तब वृद्ध का शव दिखाई देने पर परिवार के लोगों को सूचित किया। वह खेती कर जीवन यापन करते थे। बहू प्रेमलता ने थाने में तहरीर दी है। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि वृद्ध की नदी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed