फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An hour-long inspection Bandiaen questioned

एक घंटे तक निरीक्षण कर बंदियाें से पूछताछ

Thu, 28 May 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Thu, 28 May 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
An hour-long inspection Bandiaen questioned
जिला कारागार के दो बंदियाें की सोमवार रात हुई मौत के मामले की जानकारी लेने के लिए डीआईजी जेल, डीएम एवं पुलिस अधीक्षक बुधवार को जेल पहुंचे। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियाें से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए भोजनालय समेत बैरकाें और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियाें के स्वास्थ्य पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाए जिससे बीमार होने पर उनका समय से इलाज कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक गैर हाजिर मिला। इसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


डीएम राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र बुधवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला जेल पहुंचे। अंदर दाखिल होते ही दोनाें अधिकारी बैरकाें में बंद एक- एक बंदी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। बीमार बंदियाें से पूछा कि उनका समय से इलाज हो रहा है की नहीं। दवाएं दी जा रही है या उनमें लापरवाही बरती जा रही है। भोजन ताजा मिल रहा है की नहीं। इसके अलावा शौचालय तथा पानी के व्यवस्था के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैरकाें में गंदगी मिलने पर जेल अधीक्षक को फटकार लगाते हुए साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। दोनों अधिकारी निरीक्षण कर रहे थे इसी दौरान डीआईजी जेल भी पहुंच गए। उन्होंने बंदियाें के रहन सहन के बारे में जानकारी लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जेल अधीक्षक से पूछताछ की। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान कई बंदियाें ने जेल प्रशासन की व्यवस्था की पोल खोली। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर, सीओ नगर प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed