फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An army of 350 sanitation workers deployed for the night fair; yet, piles of trash remain in the streets.

Mirzapur News: नवरात्र मेले में 350 सफाईकर्मियों की फौज लगाई, गलियों में कूड़े के ढेर

Mon, 19 Oct 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
An army of 350 sanitation workers deployed for the night fair; yet, piles of trash remain in the streets.
बसही वार्ड के पास इकट्ठा कूड़ा, सोशल मीडिया
कई वार्डों में कूड़े का उठान नहीं में सफाई व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन

मिर्जापुर। नवरात्र मेले के लिए 350 सफाई कर्मियों की फौज लगाई गई है, नगर के कई वॉर्डाें की गलियों में कूड़े का ढेर लगा है। नगर पालिका परिषद के 38 वार्डों में से संकटमोचन, बसही, चंद्रदीपा, स्टेशन रोड, सबरी और नटवां आदि में गंदगी देखने को मिली।
संकटमोचन वार्ड की पंखे वाली गली में सड़क के बीच घास-फूस के साथ इतना कूड़ा जमा है कि वह आधी सड़क तक फैल गया है। बसही वार्ड में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। गलियों में झाड़ू तो लग रही है, लेकिन कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आधे से अधिक सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी नवरात्र मेले में लगा दी गई है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। सड़कों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद है, लेकिन गलियों में समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका में 700 कर्मचारी
नगर पालिका परिषद में नियमित, अंशकालिक और संविदा के लगभग 700 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से 350 कर्मचारी नवरात्र मेले की ड्यूटी में लगे हैं। विभाग का कहना है कि इससे कुछ समस्या हुई है, लेकिन उसे दूर किया जा रहा है। मेले में शिफ्टों में ड्यूटी होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

हाल के वर्षों में नहीं हुआ कोई चालान
नगर पालिका के नियमों के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने या चालान करने का प्रावधान है। घरों के बाहर फेंके गए मलबे को भी अधिकतम तीन दिनों में हटाने का नियम है। हालांकि, हाल के वर्षों में इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे समस्या बढ़ रही है।


अहरौरा में भी बढ़ रही गंदगी
नगर पालिका परिषद अहरौरा क्षेत्र में भी कई जगहों पर गंदगी पसरी है। कूड़ा जमा है, लेकिन उसका उठान नहीं हो रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में आउटसोर्सिंग के 60, संविदा के 10 और नियमित नौ सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इस तरह कुल 79 कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगे हैं।

यह बोले जिम्मेदार
नगर की सफाई व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। नियमित कार्य पूर्ववत हो रहे हैं। यदि कहीं कोई समस्या होगी तो उसे दूर किया जाएगा।
जी लाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर

बसही वार्ड के पास इकट्ठा कूड़ा, सोशल मीडिया

बसही वार्ड के पास इकट्ठा कूड़ा, सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed