फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An amazing example of Sangatrashi is the well of pucca Sarai

संगतराशी का अद्भुत नमूना है पक्की सरांय का कुआं

Tue, 02 Mar 2021 09:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
An amazing example of Sangatrashi is the well of pucca Sarai
मिर्जापुर। अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में जिले के गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल इस बात की तस्दीक है कि मजबूती और नक्काशी के लिए यह मुफीद हैं। गुलाबी पत्थरों की यह पहचान नवीनतम नहीं है, प्राचीन काल से जिले के गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल किले और मंदिरों के निर्माण में होता आया है। जिले में जो भी प्राचीन स्मारक या निर्माण हुए, वे आज भी आकर्षण के केंद्र हैं। इन्हीं में से एक है पक्की सरांय में बना प्राचीन कूप।
विज्ञापन

इस कुएं पर बनी नक्काशी अद्वितीय है। पत्थर पर इतनी महीन कारीगरी प्राय: देखने को नहीं मिलती। इस कुएं का निर्माण हिंदी के साहित्यकार पं. बद्री नारायण चौधरी प्रेमधन के पितामह पंडित शीतला प्रसाद उपाध्याय ने विक्रमी संवत 1908 अर्थात सन् 1851 में कराया था। मिर्जापुर के गुलाबी पत्थरों से बने इस कुएं को इसकी बनावट अद्भुत बनाती है। यह कुआं अष्टकोणीय आकृति का बना है। यह आठ आकर्षक खंभों एवं मेहराबों से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है और साथ ही उसी के अनुरूप सीढ़ियां भी बनी हुई हैं। पत्थरों को ही लॉक बनाकर दीवार खड़ी की गई है। पत्थरों की ऐसी नक्काशियां जयपुर, खुजराहो, अजंता व एलोरा में मिलती हैं। कहने को तो पर्यटन विभाग, सांस्कृतिक विभाग और पुरातत्व विभाग एतिहासिक स्थलों का रखरखाव करता है पर आज भी इन इमारतों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed