फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Among the detainees were beaten in custody in muscle

पेशी में आए बंदियों के बीच हवालात में मारपीट

Wed, 11 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 11 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Among the detainees were beaten in custody in muscle
कचहरी में पेशी पर आए कुछ बंदियों के बीच मंगलवार की दोपहर मारपीट हो गई। स्थिति बिगड़ने पर अस्थाई बंदी गृह में बंद अन्य बंदी हंगामा मचाने लगे जिससे वहां सैंकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर पहुंचे पुलिस कर्मी तत्काल अंदर जाकर बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद सभी बंदियों को वाहन में बैठाकर जेल ले गए।

बता दें कि मंगलवार को जिला जेल से 40 बंदी पेशी में कचहरी आए थे। सभी को कचहरी परिसर में बने अस्थाई बंदीगृह में रखा गया था। पुकार होने पर बारी बारी से पुलिस कर्मी एक एक बंदी को न्यायालय में ले जा रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर बाद पेशी पर आए एक मंद बुद्धि बंदी का कुछ बंदी मजाक उड़ाने लगे। इससे क्षुब्ध होकर बंदी नाराज हो गया और उनके साथ नोकझोंक करने लगा।

मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इससे बंदीगृह में हड़कंप मच गया।  सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी भागकर मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही क्यूआरटी की टीम एवं शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। भारी संख्या में पुलिस को देख बंदी शांत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed