फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Altercation between six girls from Gujarat and Bihar; matter reaches the police.

Mirzapur News: गुजरात और बिहार की छह लड़कियों में झगड़ा, मामला पहुंचा पुलिस में

Tue, 12 May 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Altercation between six girls from Gujarat and Bihar; matter reaches the police.
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक लॉज में रुकी लड़कियों के बीच सोमवार की रात को किसी बात के लिए विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची। लॉज में लड़कियों के मिलने पर तरह-तरह की चर्चा होने लगा पर पुलिस ने दो लड़कियों में झगड़ा होना बताया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि विंंध्याचल का एक युवक गुजरात के वापी में काम करता है। वहां उसकी दोस्ती लड़की से हुई। युवक विंध्याचल में रह रहा है। गुजरात में रहने वाली लड़की के मौसेरे भाई की शादी भागलपुर में थी। वह शादी में बिहार गई थी। वहां से वह मॉल में काम करने वाली एक लड़की समेत छह लोगों के साथ विंध्याचल के युवक के बुलाने पर आकर एक पंडे के लॉज में रुकी। रात को लड़कियों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद जांच करने पुलिस पहुंची। इसमें बिहार की दो लड़कियां है। एक नाबालिग है। एक बिना बताए आई है तो उसकी गुमशुदगी बिहार में दर्ज है। परिजनों को सूचना देकर नाबालिग को बाल सुधार गृह और अन्य को नारी निकेतन भेजा जा रहा है। परिजन के आने पर सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed