फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Allegation of dowry murder husband killed his wife with attack of sharp weapon after domestic fight in mirzapur

दहेज हत्या का आरोप: रात में हुआ झगड़ा, फिर पति ने सो रही पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, घर का मंजर देख सहमा हर कोई

Fri, 11 Jun 2021 09:52 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Jun 2021 09:52 AM IST
सार

चीख-पुकार सुनकर जब तक परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा होते तब तक आरोपी राजेश पाल वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटी है। फरार हत्यारोपी पति की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Allegation of dowry murder husband killed his wife with attack of sharp weapon after domestic fight in mirzapur
वारदात को अंजाम देकर पति फरार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में बीती रात पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की जान ले ली और फरार हो गया। पति ने इस खौफनाक वारदात को तब अंजाम दिया जब पत्नी सो रही थी। शुक्रवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो शव की हालत देख सहम उठे। हत्या की सूचना के बाद पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ये घटना अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया कला गांव की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव निवासी राजेश पाल का बृहस्पतिवार की रात उसकी पत्नी 30 वर्षीय निर्जला पाल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद जब पत्नी सो गई तो देर रात राजेश पाल ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा होते तब तक राजेश पाल वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई। फरार हत्यारोपी पति की तलाश की जा रही है। मृतका के पिता दशरथ पाल  निवासी नरकटी थाना नौगढ़ जिला चंदौली ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री का विवाह पांच वर्ष पूर्व राजेश पाल पुत्र घबड़ू पाल के साथ हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति राजेश पाल दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण पत्नी निर्जला को अक्सर मारता-पीटता रहता था। शुक्रवार तड़के  उनके पुत्र कमलेश पाल को ग्राम इमिलिया कला के लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री को उसके पति राजेश पाल ने गड़ासे से काटकर हत्या कर दी है। तहरीर पर अहरौरा पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed