फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Akhilesh Yadav arrives at Adgadanand Ashram suddenly after six years

मिर्जापुर में अखिलेश यादव ने सत्ता में वापसी का दोहराया संकल्प, बोले- मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से बनाएंगे सरकार

Fri, 26 Feb 2021 05:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 26 Feb 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav arrives at Adgadanand Ashram suddenly after six years
अड़गड़ानंद आश्रम में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

पिछली बार विंध्य की धरती सोनभद्र में सपा का शिविर लगा था, तो सपा की सरकार बनी थी। इस बार भी मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद से लेने आए हैं। मां के आशीर्वाद से यूपी में सरकार बनाएंगे। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को चुनार के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि मां विंध्यवासिनी यहीं निवास करती हैं। मां से आशीर्वाद लेने आए हैं। पिछली बार विंध्य की ही धरती सोनभद्र जिले में शिविर लगा था तो सपा की सरकार बनी थी। इस बार मिर्जापुर में शिविर लगाकर चुनावी अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। कहा कि खेत में जो सरसों दिखाई दे रही है, बताइए क्या सरसों एमएसपी से ली जा रही है।
विज्ञापन


सरसों का तेल बनाने वाले मुनाफा कमा रहे हैं न कि सरसों उगाने वाले।  तीनों कृषि कानून आएंगे तो किसानों को न तो गेहूं,  धान न ही बाजरा की किसी भी फसल की सही कीमत नही मिलेगी। भाजपा वालों को सोचना होगा कि जो कानून किसानों को नहीं पसंद है तो किसानों पर क्यों थोपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की जनता भाजपा को हटाना चाहती है जो बजट आया है न तो उसमें रोजगार है नहीं किसानों का लाभ है। महंगाई बढ़ रही है किसी ने कल्पना नहीं की था कि डीजल-पेट्रोल का मूल्य ₹100 होगा और गैस सिलेंडर 1000 में मिलेगा। भाजपा ने सरकार बनाने के लिए सिलेंडर फ्री में दिया और अब उसका दाम बढ़ा दिया है सरकार बैंकों को बैंकों में मर्ज कर बड़ी बैंक बना रही है। पर गरीबों को राहत नहीं मिल रही है बड़ा सवाल है कि गरीबों को सरकार मुक्त सिलेंडर देगी। 

धर्म का सही रास्ता  दिखा रहे हैं स्वामी अड़गड़ानंद
चुनार के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम में आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं। पहले भी कई बार आ चुके हैं। यह  स्थान ऐसा है।

जो जाति धर्म से उठकर मानव सेवा कर रहा है। धर्म का सही रास्ता दिखा रहे हैं। आश्रम से करोड़ों करोड़ों लोग जुड़े हैं । जिनको स्वामी जी सही मार्ग दिखा रहे हैं। स्वामी अड़गड़ानंद यथार्थ गीता के बारे में जानकारी देकर समय-समय पर बताते हैं कि समाज को किस दिशा में जाना है।  उसके लिए आश्रम जागरुक कर रहा है।

छह वर्ष बाद अचानक अड़गड़ानंद आश्रम पहुंचे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह वर्ष बाद मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ स्थित अड़गड़ानंद आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंच कर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व वे बतौर मुख्यमंत्री छह वर्ष पूर्व आश्रम गए थे। अखिलेश यादव के अचानक आश्रम दौरे और अड़गड़ानंद महाराज से गुप्त वार्ता को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चार मार्च 2015 को सक्तेशगढ़ आश्रम गए थे। उस समय उन्होंने आश्रम से अपनी सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया था। पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए मिर्जापुर आ रहे थे।

इसके अलावा उनका कोई अन्य कार्यक्रम निर्धारित नहीं था। वे कब-कहां जाएंगे, इस बारे में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। ये भी हो सकता है कि उनके अन्य कार्यक्रम को गुप्त रखा गया था। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर तैयारी में लग गए हैं।

शुक्रवार को वाराणसी से भदोही के औराई होते हुए मिर्जापुर नगर के सबरी स्थित सांई गार्डेन में आना था, पर वे वाराणसी से चुनार होते हुए सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंच गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले अचानक सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंच कर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed