फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Akash Inter College tops in fifteen hundred meters race

पंद्रह सौ मीटर दौड़ में आकाश इंटर कॉलेज अव्वल

Wed, 02 Nov 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Akash Inter College tops in fifteen hundred meters race
श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों के बालक वर्ग की रैली आयोजित की गई। सीनियर वर्ग 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में नंदन कुमार आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट, 100 व 400 मीटर दौड़ में सर्वेश कुमार इंटर कॉलेज जमालपुर, लंबी कूद में अजीत कुमार इंटर कॉलेज अदलहाट एवं गोला फेंक में सागर यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उद्घाटन प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे ने फीत काटकर व सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जूनियर वर्ग में 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में शनि पटेल इंटर कॉलेज जमालपुर, 1500 मीटर दौड़ में आकाश इंटर कॉलेज खजुरौल, 100 मीटर दौड़ में शिवम यादव इंटर कॉलेज खजुरौल, गोला प्रक्षेप एवं हैमर थ्रो में माही कुमार इंटर कॉलेज खजुरौल, डिस्कस थ्रो में नीतेश इंटर कॉलेज जमालपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में विशाल यादव इंटर कॉलेज खजुरौल, 600 व 1500 मीटर दौड़ में मोनू इंटर कॉलेज मनउर, लंबी कूद में दानिश बाबू नवीन राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान केशव सिंह, सतीश सिंह, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश सोनी, प्रवीण सिंह, रामसुधार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed