फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ahraura station here for three soldiers line

अहरौरा थाने के तीन सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 12 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ahraura station here for three soldiers line
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार की शाम ट्रक चालकों से मारपीट एवं वसूली को लेकर हुए चक्का जाम की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने रविवार को अहरौरा थाने में तैनात तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


कहा कि पुलिसकर्मी नियमों के खिलाफ जाकर कोई ऐसा काम न करें, जिससे उनकी शिकायत हो। 

एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अहरौरा थाने में तैनात तीन आरक्षियों प्रदीप राय, प्रभाकर यादव और कन्हैया पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर  कर दिया गया।
विज्ञापन


कहा कि वसूली को जड़ से खत्म करना मुमकिन नहीं है। अवैध वसूली बीमारी की तरह फैली है। वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व उन्होंने अहरौरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएसी की बैरक, वाच टावर, बंदीगृह तथा शस्त्रागार और साफ सफाई देखी। उपनिरीक्षक शैलेश राय, कमलेश पाल से लंबित विवेचनाओं, थाने और चौकियों पर तैनात लोगों के बारे में पूछताछ की।


विवेचनाओं के निस्तारण का निर्देश दिया। हिदायत दी कि नक्सल क्षेत्र के भौगोलिक संरचना का ग्राफिक्स शीघ्र मुहैया कराएं। अभिलेखों के रख रखाव पर दीवान सुनील कुमार को शाबाशी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed