{"_id":"5f2ee98f8ebc3eaac749ee00","slug":"ahraura-police-is-putting-pressure-on-the-victim-side-in-the-murder-case-mirzapur-news-vns540336623","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या मामले में अहरौरा पुलिस पीड़ीत पक्ष पर बना रही दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या मामले में अहरौरा पुलिस पीड़ीत पक्ष पर बना रही दबाव
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो अमवा गांव में पिछले माह युवक के हत्या मामले में 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं परिजनों का आरोप है कि अहरौरा पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाए उनके ऊपर सुलह करने का दबाव बना रही है। गिरफ्तारी न होने से विपक्षी धमकी दे रहे है। परिजनों ने एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने और विपक्षियों से मिले अहरौरा थाने की पुलिस पर भी कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र निवासी सरेमु ने बताया कि 15 जुलाई की रात को उसके पुत्र रणजीत की पुराने जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने लोहे के राड और लाठी-डंउे से पिटकर हत्या कर दिया। मामले में आरोपी अशोक, श्रवण, रामाश्रय, राजकुमार के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। हत्या में प्रयुक्त एक बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया था। घटना के 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए परिजनों को थाने बुलाकर पैसा लेकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है। अहरौरा पुलिस का विपक्षियों से साठं-गांठ है। अहरौरा पुलिस हत्या को दुर्घटना का रूप देकर परिजनों को बार-बार थाने बुलाकर मुकदमा वापस लेने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर रही है। पुलिस के कार्रवाई न करने से एक सप्ताह तक घर से फरार विपक्षी गांव में घुमकर मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे है। विपक्षी सरहंग किस्म के है। पुत्र की हत्या कर चुके है। पुलिस के कार्रवाई न करने से परिजनों पर खतरा बना हुुआ है। मांग किया कि हत्यारोपी विपक्षी और विपक्षी से मिले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ चुुनार सुशील कुमार यादव ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के भूमिका गलत मिलेगी तो उसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।