फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi sought votes for the BJP candidate

Mirzapur News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Mon, 18 Nov 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi sought votes for the BJP candidate
कछवां। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार को मझवां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नगर पंचायत कछवां के कई इलाकों में संपर्क कर लोगों से संवाद किया और वोट मांगा।
विज्ञापन

बाडापुर के सतीश राय के आवास, पडेरी तथा बजहा गांव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में संवाद कार्यक्रम सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। कृषि मंत्री लोगों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में खाद का पर्याप्त स्टॉक है। खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह करने वाले लोग संविधान को क्या जानें, जिन लोगों ने संविधान की धज्जियां उड़ाई और आपातकाल लागू किया, वे कभी भी संविधान का दर्द नहीं समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के झूठ को पहचान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। संचालन आकाश सिंह ने किया। इस दौरान राकेश सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, सतीश राय, आनंद सिंह, मलय कुमार सिंह, मनोज कुमार, दयाशंकर गोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed